देवरिया, मार्च 14 -- बघौचघाट(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। थाना क्षेत्र के हरि महुअवा में शुक्रवार की दोपहर भूमि विवाद के दौरान एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन मारपीट के दौरान मौत होने का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि पुलिस की जांच में शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कह रही है। गांव के बलिंद्र चौहान द्वारा निर्माण के लिए नींव की खोदाई की जा रही थी। कलावती देवी (65) पत्नी कैलाश चौहान के साथ ही परिवार के लोग उस भूमि को विवादित बताते हुए मकान निर्माण कार्य रोकने की मांग करने लगे। इस बीच दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई और धक्का-मुक्की तक की गई। आरोप है कि इस बीच कलावती देवी गिर गई और उनकी हालत बिगड़ गई। तत्काल उन्हें सीएच...