सोनभद्र, जून 1 -- सोनभद्र, संवाददाता। भूमि विवादों के प्रभावी, पारदर्शी एवं स्थायी निस्तारण के उद्देश्य से शासन से एक माह का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान एक जून से शुरु हो गया है, जो 30 जून तक चलेगा। इस अभियान के तहत पूर्व में निस्तारित किए गए भूमि विवादों की पुन: जांच कर वास्तविक स्थिति का सत्यापन किया जाएगा। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समस्त उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि शासन स्तर पर 01 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का विश्लेषण किया गया है।उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल भूमि संबंधी मामलों के लिए संचालित किया जा रहा है। इसमें भू-माफियाओं द्वारा अवैध कब्जा,...