महोबा, मई 2 -- कुलपहाड़, संवाददाता। संपूर्ण समाधान दिवस में भूमि विवाद से जुड़े मामलों को सुनकर निस्तारण के निर्देश दिए गए। पानी की समस्या से जुड़े मामले भी दर्ज कराए गए। शनिवार को तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने फरियादियों की शिकायतों को सुना। रामकिशोर, मुन्ना, किशुन प्रसाद ने नगर पंचायत की सीमा के अंदर पैमाइश कराने की मांग उठाई। होली एंजिल कान्वेंट स्कूल के संरक्षक सुशील कुमार ने पनवाड़ी के चक मार्ग पर कब्जा की शिकायत करते हुए कब्जा मुक्त कराने की मांग उठाई। अरविंद्र निवासी इटौरा ने मैन रोड पर कब्जा करने की शिकायत दर्ज कराई। भगत सिंह, बृजेंद्र राजपूत, अरविंद्र इटौरा ने दबंग के द्वारा अवैध कब्जा को हटाने की मांग उठाई। मुढ़ारी निवासी गोविंद्र विश्वकर्मा ने नमामि गंगे के तहत पाइप लाइन बिछाने की मांग उठाई। बरकत पत्नी मुस्तफ...