भूमि विवाद की शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण
कौशाम्बी, जून 2 -- टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान अभियान अंतर्गत एसडीएम मंझनपुर आकाश सिंह ने मंगलवार को ग्राम बरलहा में कैंप आयोजित किया। राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उन्होंने भूमि विवाद से संबंधित तीन शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया। कैंप में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा शिकायतकर्ता भगवानदीन की शिकायत पर भूमि की पैमाइश कर चिन्हांकन किया गया। इसी प्रकार शिकायतकर्ता ओम प्रकाश की शिकायत पर खलिहान की पैमाइश कर चिन्हांकन किया गया। राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा शिकायतकर्ता मिठाई लाल की शिकायत पर काश्तकारों के मध्य सुलह समाझौता के आधार पर विवाद के निस्तारण का प्रयास किया गया, किंतु उभयपक्षों के सहमति न होने से मामला निस्तारित नहीं हो सका। काश्तकारों को अवगत कराया गया कि धारा-124 क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.