कौशाम्बी, अप्रैल 13 -- सिराथू एसडीएम योगेश कुमार गौड़ ने 'टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान' अभियान अंतर्गत सोमवार को ग्राम कोरियो में शिविर का आयोजन किया। इस दौरान राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया। एसडीएम की उपस्थिति में कुल पांच शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। इनमें गाटा संख्या 551 व 1391 जो कि बंजर खाते की भूमि है, उस पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया। इन शिकायतों के निस्तारण से शिकायतकर्ता संतुष्ट हैं। शिविर में आमजन को भूमि विवाद से बचने एवं कोर्ट से भूमि विवाद निपटाने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- सदर एसडीएम ने कोसम इनाम गांव में लगाया शिविर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.