भूमि विवाद की तीन शिकायतों का एसडीएम ने किया निस्तारण
कौशाम्बी, मई 25 -- टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान अभियान अंतर्गत सोमवार को एसडीएम सिराथू योगेश कुमार गौड़ ने कड़ा में कैंप आयोजित किया। इस दौरान राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित तीन शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण कराया गया। कैंप में शिकायतकर्ता गुड़िया देवी ने आबादी की भूमि, जिसमें पूर्व से ही उनकी झोपड़ी बनी हुई है, विपक्षी के अवरोध उत्पन्न किए जाने की शिकायत की थी। राजस्व टीम ने जांच में पाया कि प्रकरण सिविल न्यायालय में विचाराधीन है। कैंप में नायब तहसीलदार विनय कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.