भूमि विवाद की चार शिकायतों का कराया निस्तारण
कौशाम्बी, मई 21 -- टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान अभियान अंतर्गत गुरुवार को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ओम प्रकाश ने सिराथू तहसील के त्रिलोकपुर में कैम्प का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम की मदद से भूमि विवाद की चार शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया। कैम्प में सबसे अधिक शिकायत पट्टे की मांग को लेकर प्राप्त हुई। जिस पर राजस्व टीम ने शिकायतकर्ताओं को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही उपयुक्त भूमि चिन्हित कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम में आबादी में रास्ता को लेकर विवाद का मौके पर निरीक्षण कर समाधान किया। आबादी में नाली विवाद को लेकर सोखता एवं तत्काल कच्ची नाली बनवाने के लिए खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया। एनएचएआई की ड्रेनेज संबंधी शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित अधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.