पटना, मार्च 19 -- राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का लक्ष्य है कि भूमि संबंधी विवाद का निपटारा कम समय में पारदर्शी तरीके से कराया जाये। इसके लिए अधिवेशन भवन में गुरुवार को उत्तर बिहार के अंचलाधिकारियों और प्रभारी अंचलाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में पटना हाईकोर्ट के दिये निर्णय, राजस्व कानून, डिजिटल सेवा और समय पर भूमि विवाद निबटारे को लेकर अधिकारियों और विशेषज्ञों ने जानकारी दी। विभाग के अपर सचिव आजीव वत्सराज ने अंचलाधिकारियों की भूमिका को राजस्व प्रशासन की रीढ़ बताया। सेवानिवृत्त अपर सचिव विनोद कुमार झा ने भूमि विवादों के त्वरित एवं निष्पक्ष निष्पादन, अंचल स्तर पर अभिलेखों के संधारण की सटीकता, दाखिल-खारिज एवं म्यूटेशन प्रक्रियाओं में पारदर्शिता तथा राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों के समयबद्ध निपटारे पर विशेष जोर दिया। उन्हो...