भूमि विवाद का निपटारा, तनाव खत्म
मोतिहारी, जून 22 -- हरसिद्धि ,एसं। हरसिद्धि प्रखंड क्षेत्र के मठ लोहियार पंचायत के भागताहा टोला में करबला लगाने को लेकर हुए भूमि विवाद का निपटारा किया गया। स्थल पर सीओ अरविंद कुमार चौधरी ने सोमवार को जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों के सहयोग से शांतिप्रिय माहौल में निपटारा कर दिया। इससे वहां अब दो पक्षों का तनाव समाप्त हो गया। सीओ ने बताया कि खाता 802 खेसरा 3025 गैरमजरूआ जमीन है। इसपर करीब 20 वर्ष पहले से करबला का मेला लगता था। वहीं के बिनोद पटेल ने उसपर फूस का एक घर बना लिया था। घर बन जाने से मेला लगाने को लेकर समस्या उत्पन्न हो गयी थी। यह भी पढ़ें- निर्धारित रूट से जुलूस निकालने का निर्देश इसको लेकर वहां दो पक्षों में तनाव हो गया था। सोमवार को विवाद समाप्ति को लेकर सीओ जिला पार्षद राजेंद्र यादव, मुखिया कौसर आलम समिति सदस्य ब्रजकिशोर यादव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.