भूमि विवाद का नामजद गिरफ्तार
सुपौल, फरवरी 22 -- प्रतापगंज। थाना क्षेत्र की गोविंदपुर पंचायत के घटहा गांव में भू-विवाद में नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के घटहा गांव में जमीन विवाद को लेकर 28 जनवरी को मारपीट हुई थी। जिसमें पीड़ित मो. मजलूम ने दस लोगों को नामजद किया था। आरोपी मो. रोजित को शुक्रवार रात गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.