भूमि विवाद का त्वरित निस्तारण करें, धन की कमी उपचार में न बने बाधा : योगी
गोरखपुर, जून 14 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। तीन दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रवास के दूसरे दिन रविवार को दूर दराज से जनता दर्शन में आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि विवाद के मामलों का त्वरित निस्तारण करें। धन के अभाव में कोई उपचार से वंचित न हो। ऐसे लोगों के एस्टीमेट और आवेदन तहसील से सत्यापित कराकर शासन को भेजें ताकि विवेकाधीन कोष से धनराशि समय से उपलब्ध कराई जा सके। गोरखनाथ मंदिर में रविवार सुबह अपनी दिनचर्या निपटाने के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़ मंडल के विभिन्न जनपदों से आए 200 से अधिक लोगों की बारी-बारी से समस्याएं सुनी। काफी संख्या में महिला फरियादी भी उपस्थित रहीं। प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को देते हुए सभी की समस्या का निस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.