रुडकी, मार्च 26 -- ग्राम भगतोवाली में जमीन के बंटवारे और मकान निर्माण को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि 25 मार्च को ग्राम भगतोवाली निवासी दिनेश कुमार का अपनी भाभी के साथ जमीन के बंटवारे और मकान निर्माण कार्य को रुकवाने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि दिनेश कुमार झगड़ा करने पर उतारू हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने पुलिस की बात अनसुनी कर दी और शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश जारी रखी। आरोपी के अड़ियल रुख को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी दिनेश कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.