रुद्रपुर, अप्रैल 30 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जिला प्रशासन ने निजी और सरकारी भूमि से जुड़े विवादों के समाधान के लिए एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) का मसौदा तैयार कर लिया है। इसमें भूमि विवादों के प्रमुख कारणों की पहचान करते हुए उनके समाधान भी सुझाए गए हैं। जिले के सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे भूमि संबंधी मामलों का अलग रजिस्टर तैयार करें और शिकायत मिलने पर उसे दर्ज कर संबंधित पक्षों को बुलाकर एसओपी के अनुरूप त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। 15 जनवरी को हुई बैठक में भूमि विवादों के प्रकरणों की समीक्षा के बाद उपजिलाधिकारियों को जांच कर रिपोर्ट देने और उचित निर्णय लेने के निर्देश दिए गए थे। अपर जिलाधिकारी (नजूल एवं प्रशासन) पंकज उपाध्याय ने बताया कि एसओपी में निजी और सरकार...