सीवान, दिसम्बर 17 -- महाराजगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महाराजगंज अनुमंडल कार्यालय परिसर में मंगलवार को कठिन भूमि विवादों के त्वरित निपटारे को लेकर विशेष सुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी अनीता सिन्हा एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमन कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में कुल 15 कठिन भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। दूर-दराज से पहुंचे फरियादियों ने अपने-अपने मामलों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। सुनवाई के क्रम में तीन मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। संबंधित पक्षों की मौजूदगी में आवश्यक कागजातों की जांच कर तत्काल निर्णय लिया गया। इससे वर्षों से लंबित विवादों का समाधान संभव हो सका। शेष मामलों में तथ्यों की गहन जांच के लिए संबंधित अंचल अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इसी क्रम में गोरेयाकोठी ए...