बलरामपुर, जून 20 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले की तीनों तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। तहसील उतरौला में आयोजित जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन व एसपी विकास कुमार ने फरियादियों की शिकायतें सुनकर संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम ने विशेष रूप से भूमि विवाद से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देने की बात कही। राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम के मौके पर पहुंचकर विवादों का स्थायी समाधान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिक भूमि विवाद वाले गांवों में विशेष चौपाल आयोजित कर समस्याओं के निस्तारण पर जोर दिया। तीनों तहसीलों में 199 मामले आए। अधिकारियों की सुनवाई में सिर्फ सात का निस्तारण हो सका। समाधान दिवस के दौरान शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के त...