फतेहपुर, जून 3 -- फतेहपुर। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा भूमि विवादों के मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए डीएम निधि गुप्ता वत्स और एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने सभी एसडीएम व सीओ को निर्देश दिए। डीएम ने राजस्व और पुलिस विभाग को आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करने पर जोर देते हुए कहा कि भूमि विवादों के मामलों में संयुक्त रूप से मौके पर जाकर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का नया अवैध निर्माण न होने पाए तथा सक्षम न्यायालय के आदेश के बिना किसी विवादित भूमि पर कब्जा परिवर्तन की कार्रवाई न की जाए। डीएम ने थानों में दर्ज भूमि विवाद संबंधी प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही, एक वर्ष से अधिक समय से थानों में जमा लाइसेंसी शस...