भूमि विवादों की शिकायतों से घिरा थाना समाधान दिवस
गोंडा, मई 23 -- गोंडा, हिटी। जिले में शनिवार को विभिन्न थानों में आयोजित थाना समाधान दिवस में भूमि विवाद, अवैध कब्जा और निर्माण संबंधी शिकायतें छाई रहीं। धानेपुर थाने में थाना समाधान दिवस में एसडीएम सदर जितेंद्र गौतम व सीओ सदर शिल्पा वर्मा ने पहुंचकर फरियादियों की फरियाद सुनी। थाना प्रभारी गजेन्द्र पांडेय ने बताया कि समाधान दिवस में कुल 35 शिकायती प्रार्थना पत्र आये थे जिसमें से 23 राजस्व व 12 पुलिस से संबंधित थे। बताया कि राजस्व से संबंधित मामलों में पुलिस राजस्व टीमों का गठन किया गया है। करनैलगंज कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय व राजस्व निरीक्षक रामबहादुर पाण्डेय ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.