बेगुसराय, फरवरी 17 -- छौड़ाही। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नारायण पीपर वार्ड संख्या 14 में भूमि विवाद के कारण जबरन घर में घुसकर महिला-पुरुष के साथ मारपीट एवं धारदार हथियार से प्रहार कर घायल करने की सूचना थाना में दी गई है। जानकारी देते पीड़ित उक्त गांव निवासी लालबाबू यादव पिता राम नारायण यादव ने बताया कि मैं अपने घर में बैठा था। मंगलवार दिन के करीब 12:00 बजे दिन को अनीश यादव पिता जय जय राम यादव, सोनू यादव पेसर जय जय राम यादव समेत आधा दर्जन अज्ञात के साथ मेरे घर में घुसकर गाली गलौज मारपीट की। मेरे द्वारा मना करने पर अनीश यादव ने हाथ में धारदार हथियार लेकर मेरा बायें पैर पर प्रहार कर जख्मी कर दिया है। मुझे बचाने मेरा भाई सोहन यादव, मेरी पत्नी एवं परिवार के अन्य सदस्य आए तो उन सभी के साथ भी बेरहमी से मारपीट की गई है। उसने कहा कि इसकी जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.