बेगुसराय, अप्रैल 6 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में डीएम श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कुल 35 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें भूमि विवाद, जन्म प्रमाण पत्र, आपदा से संबंधित, रास्ते सहित अन्य मामलों को लेकर लोगों द्वारा आवेदन दिया गया। डीएम ने सभी आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे मामलों की त्वरित जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी निष्पादन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उ...