भूमि विवाद, कब्जा और आवास संबंधी उठाई समस्याएं
कौशाम्बी, मई 20 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील चायल के ग्राम महमूदपुर मनौरी में बुधवार को आयोजित ग्राम चौपाल में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) व उपजिलाधिकारी की मौजूदगी में ग्रामीणों की शिकायतों की सुनवाई की गई। चौपाल में पहुंचे फरियादियों ने मुख्य रूप से भूमि विवाद, कब्जा और आवास संबंधी समस्याएं उठाईं, जिन पर अधिकारियों ने मौके पर जांच कर निस्तारण कराया। एसडीएम अरुण कुमार ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि राजस्व संबंधी मामलों में पारदर्शिता के साथ कार्रवाई की जाएगी। पात्र शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कराया जाएगा। चौपाल में कुबेर चन्द्र ने बंजर भूमि को लेकर शिकायत दर्ज कराई। जांच में अधिकारियों ने बताया कि भूमि का चिन्हांकन कर अलग किया जा चुका है, जिस पर वर्तमान में अन्नपूर्णा भवन संचालित है, जबकि शेष भूमि खाली पाई गई। बिलगू ने भूमिधरी भूमि क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.