मैनपुरी, मई 26 -- भाजपा ने लगातार दूसरी बार किशनी भूमि विकास बैंक पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। इस बार पार्टी ने कस्बा निवासी भाजपा नेता सुधीर गुप्ता को निर्विरोध अध्यक्ष बनाया है। मंगलवार को ब्लॉक सभागार में तहसीलदार घासीराम ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को जीत का प्रमाणपत्र सौंपा। भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने कार्यकर्ताओं से मनमुटाव छोड़कर अभी से गांव-गांव जाकर सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने की अपील की। भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने कहा कि पार्टी ने सुधीर गुप्ता को जिस उम्मीद और भरोसे के साथ यह जिम्मेदारी सौंपी है, उन्हें पूरा विश्वास है कि वह पूरी ईमानदारी और मेहनत से संगठन को मजबूत करेंगे। यह भी पढ़ें- किसानों के वादा खिलाफी को लेकर जरीडीह में भाजपा का एक दिवसीय धरना साथ ही किसानों को बैंक की योजनाओं का सीधा लाभ दिलाएंगे। उन्होंने ...