कानपुर, जनवरी 24 -- कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में हुए भूमि विकास बैंक के चुनावों में भाजपा ने प्रचंड विजय हासिल करते हुए एक बार फिर अपना परचम लहराया है। क्षेत्र की 45 भूमि विकास बैंकों में से 41 बैंकों में भाजपा समर्थित अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। यह जीत संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की एकजुटता और किसानों के बीच भाजपा के प्रति विश्वास का स्पष्ट प्रमाण है। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने सभी निर्वाचित अध्यक्षों को शुभकामनाएं दीं। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी निर्वाचित अध्यक्षों के सम्मान में भाजपा क्षेत्रीय मुख्यालय में जल्द एक समारोह आयोजित करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.