पटना, मई 8 -- बुद्ध मार्ग स्थित भूमि विकास बैंक भवन के आगे की फॉल्स सिलिंग टूटकर गिर गई। यह हिस्सा कांच का बना था। आंधी में यह गिरकर जमीन पर बिखर गया। इसकी चपेट में भवन के नीचे लगे कई दोपहिया और चार पहिये वाहन आकर क्षतिग्रस्त हो गए। संयोग था कि उस वक्त बारिश हो रही थी कोई भवन के बाहर नहीं था। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस्कॉन मंदिर के सामने डिजनीलैंड मेले में घर के अंदर घुसा पेड़ : इस्कॉन मंदिर के सामने डिजनीलैंड मेला परिसर में एक घर के ऊपर पेड़ गिर गया। घर की छत एस्बेस्टस की थी। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से पटना में भारी तबाही, 4 की मौत; जगह-जगह पेड़ गिड़ने से शहर अस्त-व्यस्त, भीषण जाम पेड़ एस्बेस्टस तोड़कर घर में घुस गया। घर के अंदर रखे टीवी, फ्रिज, पंखा समेत अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गए। मेले में लगी दस अस्थाई दुकानें टूटकर गिर गई। इ...