भूमि मामलों के निष्पादन में तेजी लाने के निर्देश
भागलपुर, जून 25 -- बिहपुर, संवाद सूत्र। बिहार के पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विधायक ईं. शैलेंद्र ने मंगलवार की शाम बिहपुर पहुंचकर भूमि एवं राजस्व से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने नवगछिया डीसीएलआर शैलेंद्र सिंह को बिहपुर, नारायणपुर और खरीक अंचल में लंबित परिमार्जन, दाखिल-खारिज, काबिल लगान तथा भूमि विवाद संबंधी मामलों का अगले 30 दिनों में निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मंत्री ने कहा कि अंचल कार्यालयों को बिचौलियों से मुक्त रखने के लिए अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करनी होगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान मिल रही जन शिकायतों के आधार पर यह पहल की गई है। अगले माह समीक्षा कर प्रगति का आकलन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- भूमि मामलों के निष्पादन में तेजी लाने के निर्देश यह भी पढ़ें- भूमि अधिग्रहण और मुआवजा भुगतान की ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.