भूमि मापी शुल्क में बढ़ोतरी, नई दरें लागू
सासाराम, जून 9 -- नोखा, एक संवाददाता। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने रैयती भूमि की मापी के लिए निर्धारित शुल्क में वृद्धि कर दी है। नई दरों के अनुसार नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत क्षेत्रों में प्रति खेसरा 2000 रुपये तथा अधिकतम 8000 रुपये शुल्क लिया जाएगा। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रति खेसरा 1000 रुपये और अधिकतम 4000 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। तत्काल मापी के लिए शहरी क्षेत्रों में प्रति खेसरा 4000 रुपये एवं अधिकतम 16000 रुपये तथा ग्रामीण क्षेत्रों में प्रति खेसरा 2000 रुपये एवं अधिकतम 8000 रुपये शुल्क देय होगा। मापी के लिए आवेदन पूर्व की तरह ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- भूमि मापी शुल्क में बढ़ोतरी, नई दरें लागू सीओ मधुसूदन चौरसिया ने बताया कि नई शुल्क दरें लागू कर दी गई हैं। उन्होंने लोगों से दलालों के चक्कर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.