कटिहार, जनवरी 31 -- डंडखोरा, संवाद सूत्र अंचल स्तर पर बड़े पैमाने पर भूमि मापी के आवेदन पेंडिंग रहने के कारण राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के द्वारा सभी प्रकार का लंबित मापी को युद्ध स्तर पर निष्पादन करने को लेकर अंचल अमीन एवं भूमि सर्वेक्षण अमीन को प्रतिनियुक्ति कर पेंडिंग भूमि मापी का निष्पादन किया जा रहा है। अंचल पदाधिकारी सादी रउफ ने बताया कि भूमि मापी को लेकर कुल 517 आवेदन ऑनलाइन प्राप्त हुए थे। जिसमें 11 आवेदनों को अस्वीकृत किया गया है। त्वरित निष्पादन को लेकर मापी अभियान की शुरुआत कर दी गई है । भूस्वामी द्वारा बड़े लंबे समय तक भूमापी का इंतजार कर रहे थे ।भूमापी नहीं होने से क्षेत्र में भूमि विवाद का भी मामला सामने आ रहा था ।सरकार की पहल से भूस्वामी को फायदा हुआ है वहीं भूमि विवाद में भी कमी दर्ज होगी।भूमि मापी में आधुनिक उपकरणों एवं ...