भूमि बेचने के नाम पर 20.65 लाख रुपये की धोखाधड़ी
आजमगढ़, जून 9 -- आजमगढ़, संवाददाता। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ओरा गांव में भूमि बेचने के नाम पर 20.65 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। रुपये न लौटाने पर पीड़ित की तहीर पर पुलिस ने पिता-पुत्र सहित तीन लोगों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ओरा गांव निवासी अजीम अहमद ने आरोप लगाया कि गांव के सत्यवान राय और उनके भाई विनोद राय से अराजी नंबर 803 में 168 कड़ी जमीन खरीदने के लिए बात हुई थी। सत्यवान और उसका बेटा सहिल से 20.65 लाख रुपये बात तय हुई। अजीम अहमद ने अपनी भाभी अंजुम के बैंक के चेक से साहिल राय पिता सत्यवान राय के खाते में 17 लाख रुपये ट्रांसफर किया था। इसके साथ ही 3.65 लाख रुपये मोबाइल से भेजा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.