बिजनौर, मई 5 -- बिजनौर। शहर कोतवाली क्षेत्र में आर्मी जवान की पत्नी से रिश्तेदारों ने भूमि बेचने के नाम पर 70 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली है। आरोप है कि रुपये मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे है। पीड़िता की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शहर कोतवाली ग्राम अलावलपुर उद्दा निवासी शिवानी पत्नी अनुज कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके पति सेना में तैनात हैं। रिश्तेदारी के चलते मिर्जापुर खादर निवासी निपेंद्र और सतेंद्र का उनके घर आना-जाना था। आरोप है कि दोनों ने पहले जरूरत बताकर किस्तों में रुपये उधार लिए और कुछ रकम लौटाकर भरोसा बनाए रखा। यह भी पढ़ें- सेवानिवृत रेल अधिकारी व महिला से 27 लाख की ठगी बाद में आरोपियों ने जमीन बेचने का प्रस्ताव दिया और कहा कि पुराने पैसे भी उसी में समायोज...