भूमि बेचने के नाम पर ठगी में छह के खिलाफ केस
गोंडा, जुलाई 13 -- गोंडा। एसपी के आदेश पर कोतवाली नगर पुलिस ने जमीन दिलाने के नाम पर 56 लाख 95 हजार रुपये की ठगी और मारपीट के आरोप में 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गरीबीपुरवा निवासी रक्षाराम पुत्र सुखलाल ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसे जमीन खरीदनी थी। बहराइच के खुटेहना निवासी राकेश उर्फ राजेश, रामेन्द्र, अनीता, रवि, प्रमिला और विपिन ने बहराइच के अरकापुर में जमीन दिखाकर सौदा तय किया। आरोप है कि 2023 से फरवरी 2026 के बीच रक्षाराम और उसकी मां संवारा देवी के इंडियन बैंक खातों से अलग-अलग तारीखों में कुल 56,95,000 रुपये विपक्षियों के खातों में ट्रांसफर कराए गए। इसके बदले विपक्षियों ने इकरारनामा लिखकर जल्द बैनामा कराने का आश्वासन दिया। रक्षाराम का आरोप है कि बाद में विपक्षियों ने साजिश करके वही जमीन अन्य लोगों को बेच दी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.