भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
रुद्रपुर, जून 29 -- किच्छा, संवाददाता। भूमि बेचने का झांसा देकर एक करोड़ रुपये हड़पने के आरोप में पुलभट्टा पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि खरीदारों के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी गई। मोहम्मद तकी पुत्र तौफीक अहमद निवासी महाराजपुर मोड़, लालपुर किच्छा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने और उसके भाई सईद अहमद ने जितेंद्र सिंह पुत्र रंजीत सिंह निवासी ग्राम बरी फार्म, पुलभट्टा के माध्यम से हरविंदर सिंह पुत्र अवतार सिंह, हरवंश कौर पत्नी अवतार सिंह, अमरजीत कौर पत्नी बख्तावर सिंह और सुखजीत सिंह पुत्र बख्तावर सिंह निवासी ग्राम फिरोजपुर शहदौरा, पुलभट्टा से 1.226 हेक्टेयर भूमि 27 लाख रुपये प्रति बीघा की दर से खरीदने का सौदा किया था। आरोप है कि भूमि के सौदे के तहत एक करोड़ रुपये बतौर बयाना दे दिए गए थे, जबकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.