रुद्रपुर, जनवरी 25 -- शक्तिफार्म, संवाददाता। राजनगर में चल रहे भूमि बचाओ आंदोलन के 22वें दिन रविवार को बंगाली कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने धरनास्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार के पास कई स्थानों पर पर्याप्त भूमि उपलब्ध है, इसके बावजूद दशकों से खेती कर रहे किसानों को उजाड़कर उद्योग लगाने की मंशा उचित नहीं है। उन्होंने एकजुट होकर आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया। बताया कि क्षेत्र में 2012 से अब तक बड़ी संख्या में पट्टे खारिज किए गए हैं, जबकि वर्ग-20 में नाम दर्ज लोगों को भूमिधरी अधिकार देने के बजाय उन्हें बेदखल करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। तराई क्षेत्र में भूमि की समस्या गंभीर है और वर्षों से काबिज लोगों पर सरकार की नजर है। यहां कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम आचार्य, नारायण हाल्दार, नवतेज पाल सिंह, हरपाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.