मेरठ, अप्रैल 6 -- बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर सकिश्त में भूमि बंटवारे को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हो गया। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों को थाने ले आई। घायलों को उपचार एवं चिकित्सीय परीक्षण के लिए हस्तिनापुर भेजा गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह पंवार ने बताया कि गांव निवासी पवनवीर और रामवीर के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, जिसमें अनीता (माता) समेत परमवीर व विकास घायल हो गए। उन्होंने बताया कि मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.