लखनऊ, अप्रैल 26 -- लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित पर्यावरण विषयों पर आधारित अंतर विद्यालयी प्रतियोगिता भूमि फेस्ट 2026 में बालागंज के सिटी इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रतिभा, पर्यावरण के प्रति जागरूकता का शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल ने मॉडल डिस्प्ले श्रेणी में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। स्कूल के प्रबंधक शहाब हैदर ने बताया कि फिजा मसूद को उत्कृष्ट वक्तव्य कौशल और पर्यावरणीय मुद्दों की गहरी समझ के लिए सर्वश्रेष्ठ वक्ता पुरस्कार मिला। छात्रा समृद्धि, क्वाइमा हुसैन, भव्या शुक्ला ने भी पुरस्कार जीते। यह भी पढ़ें- पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...