रुद्रपुर, मार्च 7 -- रुद्रपुर, संवाददाता। तहसील काशीपुर क्षेत्र में स्थित एस्कॉर्ट फार्म भूमि से जुड़े विभिन्न मामलों में शनिवार को जिला सभागार में हाईकोर्ट के आदेश पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में सुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान याचिकाकर्ताओं को अपने पक्ष में साक्ष्य और अभिलेख प्रस्तुत करने का अंतिम अवसर दिया गया। डीएम ने बताया कि एस्कॉर्ट फार्म भूमि से संबंधित विभिन्न रिट याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए नैनीताल हाईकोर्ट की ओर से अलग-अलग आदेश पारित किए गए हैं। उन्हीं आदेशों के अनुपालन में प्रशासन की ओर से याचिकाकर्ताओं के प्रत्यावेदनों पर सुनवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी संबंधित पक्षों को अपने दावों के समर्थन में साक्ष्य और आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए एक सप्ताह का अंतिम समय दिया गया है। उन्होंने कहा कि न...