भूमि पैमाइश के दौरान राजस्व टीम पर हमले का प्रयास, फीता फाड़कर फेंका
अमरोहा, जून 12 -- हसनपुर, संवाददाता। बुधवार को क्षेत्र के गांव बसी सहसौली में सार्वजनिक भूमि की पैमाइश करने गई राजस्व टीम पर एक व्यक्ति ने ईंट से हमले का प्रयास किया। टीम से फीता छीनकर तोड़ दिया। टीम में शामिल कर्मचारी जान बचाकर भाग निकले। लेखपाल की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। यह भी पढ़ें- जमीन विवाद में बवाल के बाद नौ लोगों पर मुकदमा दर्जपैमाइश के दौरान घटना तहसील में तैनात लेखपाल हरीश कुमार ने बताया कि बुधवार को तहसीलदार लकी सिंह के आदेश पर राजस्व निरीक्षक देवराज सिंह, रणजीत सिंह और प्रेमशंकर के साथ कोतवाली क्षेत्र के गांव बसी सहसौली में ग्राम समाज की भूमि गाटा संख्या 226 रकबा 0.040 हेक्टेयर की पैमाइश करने गए थे। आरोप है कि पैमाइश के दौरान गांव के ही मूलचंद पुत्र सतवीर ने विरोध करते हुए टीम से अभद्रता की और पैमाइश का फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.