कुशीनगर, मई 16 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मड़ार बिंदवलिया गांव के मलाही पट्टी टोला में शुक्रवार को भूमि पैमाइश के दौरान दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। स्थिति बिगड़ने पर मौके पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम को कार्रवाई बीच में छोड़कर वापस लौटना पड़ा। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर महिला समेत दस लोगों को हिरासत में लिया है।

भूमि विवाद का कारण क्षेत्रीय लेखपाल रविन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि मलाही पट्टी निवासी पवन सिंह ने भूमि विवाद को लेकर धारा 134 के तहत मामला दर्ज कराया था। न्यायालय द्वारा भूमि से अतिक्रमण हटाने का आदेश दिए जाने के बाद राजस्व विभाग की टीम पुलिस बल के साथ भूमि की पैमाइश और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची थी।

मारपीट की स्थ...