भूमि पूजन के साथ स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा स्थापना का कार्य शुरू
दुमका, जुलाई 1 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड के कांजो गांव में मंगलवार को खेतोरी समाज की ओर से स्वतंत्रता सेनानी राजवीर सिंह एवं हरदेव सिंह की प्रतिमा स्थापना के लिए विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खेतोरी समाज एवं दलित समाज के लोगों ने भाग लेकर स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। भूमि पूजन के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में अपने साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति का परिचय देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में प्रतिमा स्थापित किया जाना समाज के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि इससे नई पीढ़ी को देशभक्ति, सामाजिक एकता और बलिदान की प्रेरणा मिलेगी तथा वे अपने इतिहास और महान विभूतियों के योगदान से परिचित हो सकेंगे। यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता सेनानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.