आगरा, मार्च 5 -- संगीतमय दोहे व चौपाइयों के माध्यम से श्रीराम की महिमा के वर्णन के लिए चित्रकूट के स्वामी रामस्वरूपाचार्य महाराज सात दिवसीय श्रीराम कथा में भक्ति की गंगा बहाएंगे। आयोजन समिति श्रीकामता नाथ सेवा समिति की ओर से रोहता स्थित पीएस गार्डन में गुरुवार को भूमि पूजन के साथ श्रीराम कथा के मंगल कार्यों का शुभारम्भ हुआ। अतिथि श्रीमनःकामेश्वर के महंत योगेश पुरी ने सभी श्रद्धालुओं को कथा को अपने जीवन में भी उतारने की सलाह के साथ पेंट, जींस छोड़कर धोती कुर्ते में कथा श्रवण के लिए कहा। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कथा स्थल पर भूमि पूजन व हवन सम्पन्न किया गया। जय श्रीराम व वीर बजरंगी के जयकारों से पंडाल गुंजायमा हो उठा। सभी श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ हवन में आहुति देकर कथा की सफलता के लिए प्रार्थना की। आयोजन समिति के महामंत्री डॉ. धर्मेन...