भूमि पूजन के साथ गंग नहर पुल निर्माण कार्य का शुभारंभ
मुजफ्फर नगर, मई 31 -- निरगाजनी गंग नहर पुल के निर्माण कार्य का रविवार को विधिवत हवन-यज्ञ एवं भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, सांसद चंदन चौहान, विधायक वंदना वर्मा, विधायक प्रतिनिधि सुप्रिया पाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि डबल इंजन सरकार क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है और जनहित की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जा रहा है। पुल निर्माण कार्य पर लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत आएगी। पुल के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों एवं किसानों को सीधा लाभ मिलेगा तथा आवागमन सुगम हो जायेगा। पुल बंद होने से क्षेत्र के किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था तथा ग्रामीणों को भी लंबा रास्ता तय कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.