भूमि पूजन के दौरान जूता पहने दिखे अब्बास अंसारी, वीडियो वायरल
वाराणसी, मई 22 -- मऊ। सदर विधायक अब्बास अंसारी का भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान जूता पहने हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में विधायक अब्बास अंसारी इटौरा ग्राम सभा में आयोजित इंटरलॉकिंग सड़क के उद्घाटन और भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान जूता पहने हुए नारियल फोड़ते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद विधायक अब्बास अंसारी दो दिन पूर्व मऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। इसके बाद 21 मई को समाजवादी पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष रामधनी चौहान के निमंत्रण पर इटौरा गांव में विधायक निधि से कराए गए इंटरलॉकिंग कार्य के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। यह भी पढ़ें- 38 करोड़ से मरदह कास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.