सुल्तानपुर, दिसम्बर 24 -- लंभुआ, संवाददाता। भूमि पूजन के छह माह बाद आखिरकार लंभुआ नगर पंचायत में नाले का निर्माण शुरू हो गया। दो करोड़ की लागत से बन रहे नाले का निर्माण कार्य जब पूरा हो जाएगा तब लंभुआ की जल निकासी की मुख्य समस्या का समाधान हो जाएगा। निर्माण शुरू होने पर नगर पंचायत वासियों ने खुशी जाहिर की। उन्हें अब लग रहा है कि यहां की जल निकासी की समस्या का समाधान बरसात से पहले हो जाएगा। अभी कुछ दिन पूर्व हिंदुस्तान ने 'भूमि पूजन को बीत गए चार माह, नहीं बना नाला' शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। लंभुआ नगर पंचायत को अस्तित्व में आए लगभग छह वर्ष बीत गए। नगर पंचायत का चुनाव भी हुआ और नगर पंचायत वासियों द्वारा अध्यक्ष भी चुना गया। लेकिन लंभुआ की जल निकासी की मुख्य समस्या अभी जस की तस बनी हुई थी। नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश कुमार उर्फ अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.