भूमि पूजन कार्यक्रम में विधायक का हुआ सम्मान
लखीमपुरखीरी, जून 15 -- नगर के एक सभागार में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान विधायक अमन गिरि का सिख समाज के पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर विधायक को श्री हरिमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने सामाजिक समरसता, धार्मिक सौहार्द एवं जनकल्याण के विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। विधायक अमन गिरि ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्गों के सम्मान एवं विकास के लिए प्रतिबद्ध है और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को बढ़ावा दिया जा रहा है। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, धार्मिक प्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.