भूमि पर हो रहा अवैध कब्जा, नहीं रुका तो आत्मदाह करेगी महिला
देवरिया, जून 3 -- देवरिया, निज संवाददाता। बनकटा थाना क्षेत्र के सोहनपुर की रहने वाली एक 85 वर्षीय वृद्ध महिला ने पैतृक संपत्ति पर कब्जा होने का आरोप लगाया है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंची और न्याय न मिलने पर आत्मदाह करने की भी चेतावनी दी।सोहनपुर गांव की रहने वाली फातिमा बेगम का आरोप है कि पति ने अपने जीवनकाल में अपनी चल और अचल संपत्ति का बंटवारा कर दिया था। वह वर्तमान में अपने हिस्से के मकान और जमीन पर अकेले रहती हैं। एक बेटा है, जो इन दिनों बाहर रहता है। पड़ोसी उनकी संपत्ति पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इन दिनों निर्माण भी करा रहे हैं, कई बार उन्होंने शिकायत भी की, लेकिन कोई भी अधिकारी उनकी बातों को गंभीरता से नहीं ले रहा है और न ही उनकी समस्या का समाधान करा रहा है। अगर निर्माण कार्य नहीं रुका तो वह आत्मदाह करेंगी। इसकी पूरी जिम्मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.