भूमि पर स्टे के बाद भी निर्माण होने से अधिवक्ता नाराज, धरना दिया
अयोध्या, मई 14 -- रुदौली, संवाददाता। न्यायलय पर बंटवारे का मुकदमा विचाराधीन होने के बाद भी अधिवक्ता संतोष पांडेय की भूमि पर निर्माण कराने से नाराज अधिवक्ताओं ने तहसील में जमकर हंगामा किया। अधिवक्ताओं ने एसडीएम संतोष कुमार से मिलकर नाराजगी जताई और धरना-प्रदर्शन किया, हालांकि निर्माण को गिरवाने पर अधिवक्ता शांत हो गए। बुधवार को तहसील रुदौली में उपजिलाधिकारी कार्यालय में बार अध्यक्ष की अगुवाई में अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने बार के पूर्व महामंत्री की ग्राम लोहटी सरैया की खतौनी की भूमि के बंटवारे में स्टे होने के बावजूद पिलर निर्माण करने की जानकारी एसडीएम संतोष कुमार को दी। नाराज अधिवक्ताओं ने स्टे के बाद हुए निर्माण को गिराने की मांग एसडीएम से की। एसडीएम के तीन बजे तक निर्माण गिरवाने का आश्वासन दिया, लेकिन अमल न करने पर वकील गुस्से में आ ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.