जौनपुर, अप्रैल 10 -- पुलिस ने दो पर दर्ज किया मुकदमा रामनगर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के रसूलहा गांव में जमीन कब्जे को लेकर हुए विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता उपा पटेल की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित के अनुसार गुरुवार शाम करीब 6 बजे सुरेन्द्र सरोज व उनकी पत्नी नीतू देवी उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। आरोप है कि दोनों लोग जमीन पर छप्पर डाल रहे थे। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए ईंट-पत्थर से हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ में चोटें आईं। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष नेवढ़िया राजाराम द्विवेदी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.