बस्ती, जून 2 -- बस्ती, निज संवाददाता। हर्रैया थानाक्षेत्र के सहसरांव गांव में विवादित भूमि पर कथित कब्जे के प्रयास को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सहसरांव गांव निवासी माधुरी देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव की विवादित भूमि पर महेंद्र, प्रेमप्रकाश वर्मा, आरजू और नरेंद्र नारायण रविवार सुबह करीब नौ बजे जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने गालीगलौज की और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि बीचबचाव करने पहुंचीं उनकी चाची पूनम तिवारी पत्नी समय प्रसाद के साथ भी मारपीट की गई। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद में मारपीट, मुकदमा दर्ज शोर सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे तो आरोपी जानमाल की धमकी देते हुए मौक...