भूमि पर कब्जे के प्रयास के आरोप में चार पर केस
जौनपुर, जून 5 -- रामनगर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के नोनारी गांव में भूमि विवाद को लेकर महिला नेपट्टीदारों पर बाउंड्री वाल तोड़ने, जमीन पर कब्जे का प्रयास, गाली-गलौज, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया। उषा सिंह ने थाने में बताया कि पट्टीदार माधुरी देवी, शिवमूरत सिंह, सूरज सिंह तथा नीरज ने उनकी पुरानी बाउंड्रीवॉल तोड़ दी और जमीन पर कब्जा करने की नीयत से रास्ता बनाने लगे। विरोध करने पर मारपीट की। थानाध्यक्ष नेवढ़िया राजाराम द्विवेदी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर माधुरी देवी, शिवमूरत सिंह, सूरज सिंह तथा नीरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.