भूमि पर कब्जे के प्रयास का आरोप
विकासनगर, मई 25 -- ढकरानी क्षेत्र में भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास को लेकर एक व्यक्ति ने कोतवाली विकासनगर में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि मेन बाजार विकासनगर निवासी प्रणव गुप्ता पुत्र सर्वजय गुप्ता ने तहरीर दी है। बताया कि वह ढकरानी स्थित एक भूमि वैधानिक स्वामी और कब्जाधारी है। वह लंबे समय से उक्त भूमि पर शांतिपूर्ण तरीके से काबिज है। आरोप लगाया कि नजीर और उसका पुत्र लगातार उक्त भूमि पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं तथा पूर्व में भी इस संबंध में पुलिस को सूचना दी जा चुकी है। यह भी पढ़ें- भूमि पर कब्जे के प्रयास का आरोप आरोप है कि 23 मई 2026 को दोनों आरोपी दोबारा भूमि पर पहुंचे और कब्जे की नीयत से वहां लगे पोलों को तोड़ने और क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.