भूमि पर कब्जे की कोशिश करने का आरोप
कौशाम्बी, मई 26 -- सदर तहसील क्षेत्र के टेवा गांव में भूमि विवाद का मामला सामने आया है। गांव निवासी विकास कुमार पुत्र कमलेश यादव ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर अपनी जमीन पर जबरन कब्जा करने के प्रयास का आरोप लगाते हुए सुरक्षा की मांग की है। एसडीएम को दिये गए शिकायती पत्र में पीड़ित ने आरोप लगाया कि गांव के ही सुनील पुत्र छेदी उक्त भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। जबकि संबंधित भूमि में न तो उनका कोई नाम दर्ज है और न ही वह सह खातेदार हैं। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो आरोपी विवाद और लड़ाई-झगड़े पर आमादा हो गया। इससे पीड़ित और उसके परिवार में भय का माहौल बना हुआ है। शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए एसडीएम ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.