भूमि पर कब्जे का प्रयास, विरोध पर दी हत्या की धमकी
मेरठ, मई 25 -- मोहल्ला तगायान निवासी महिला ने अपने ही रिश्तेदार पर जमीन पर अवैध कब्जा करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसडीएम सरधना से करते हुए कार्रवाई की मांग की है। ममता त्यागी पुत्री महेश चंद्र त्यागी ने एसडीएम से शिकायत करते हुए बताया कि सरधना क्षेत्र में भूमि उसे और उसके भाई अंकुर त्यागी को पिता से विरासत में मिली है। आरोप है कि रिश्तेदार की भूमि उनके खेत से मिली हुई है। आरोप है कि वे उनकी भूमि पर भी कब्जे के प्रयास में लगे हुए हैं। कुछ हिस्से पर उन्होंने कब्जा कर भी लिया है। इसका विरोध किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी दे दी। पीड़िता ने एसडीएम से न्याय की गुहार लगाई है। एसडीएम ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.